कल लिया सपथ और आज देना चाहते हैं इस्तीफा, कौन हैं बीजेपी सांसद सुरेश गोपी, आखिर क्यों नहीं बनना चाहते मंत्री

Jun 10, 2024 - 08:20
Jun 10, 2024 - 12:18
 0
कल लिया सपथ और आज देना चाहते हैं इस्तीफा, कौन हैं बीजेपी सांसद सुरेश गोपी, आखिर क्यों नहीं बनना चाहते मंत्री

डेली न्यूज़ मिरर

त्रिशूर| 10 जून 2024| शक्ति तिवारी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कल भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार पद की सपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी सपथ ग्रहण लिया। केरल में भाजपा के लिए त्रिशूर लोकसभा सीट से एक मात्र सीट जीतकर इतिहास रचने वाले सांसद सुरेश गोपी ने भी मंत्री पद की सपथ ली थी। आज सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक वे मोदी सरकार 3.0 से मंत्री पद छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे में जानकारी भी दे दी है। आपको बता दें कि सुरेश गोपी ने कल राज्य मंत्री के पद की सपथ ली थी। उसके बाद उन्होंने कहा कि वे मंत्री नही बनना चाहते हैं इसलिए उन्हें इस पद से मुक्त किया जाय। 

मनोरमा न्यूज से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी फिल्में पूरी करनी है इसलिए वे अपना पूरा फोकस फिल्मों पर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा मैं सांसद के रूप में अपनी क्षमता के अनुसार त्रिशूर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। बाकी मैने पहले ही केंद्रीय नेतृत्व से कहा था की मुझे मंत्री पद नही चाहिए, अब फैसला केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले वे 2016 में राज्यसभा सदस्य के रूप में सांसद बनाए गए थे। दशक बाद उन्होंने केरल में भाजपा के लिए जीत दर्ज कर खाता खोला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow