तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा घायल

बैकुंठ धाम दर्शन के लिए टोकन लेने में मची भगदड़

Jan 8, 2025 - 23:59
Jan 9, 2025 - 22:37
 0
तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा घायल
Photo source: ANI

Daily News Mirror

आंध्र प्रदेश| 8 जनवरी 2025| शक्ति तिवारी 

आंध्र प्रदेश। तिरुपति मंदिर में एक दर्दनाक भगदड़ की घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 25 अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना बैकुंठ द्वार दर्शन के टोकन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं के बीच अचानक हुई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु बैकुंठ द्वार दर्शन के लिए लाइन में लगे थे। अचानक बैकुंठ धाम के लाइन की अनाउंसमेंट होने से लोग एक साथ भाग पड़े, जिससे यह भगदड़ हुई। इस घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 25 अन्य घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद तिरुपति मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और मंदिर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह कल सुबह 10 बजे घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे। इस घटना के बाद तिरुपति मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। पुलिस और मंदिर प्रशासन ने कहा है कि वे इस घटना की जांच करेंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow