भारी बारिश से मुंबई की सड़कों पर जल सैलाब, कालोनियों से रबर बोट से रेस्क्यू किए जा रहे लोग

भारी बारिश से मुंबई की सड़कों पर जल सैलाब, कालोनियों से रबर बोट से रेस्क्यू किए जा रहे लोग

Daily News Mirror

मुंबई| 25 जुलाई 2024| सिद्धार्थ गायकवाड

मानसून की बारिश से मुंबई में जलजला मचा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का एलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते मुंबई-पुणे में हाई टाइड का भी एलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के कई जिले भयंकर बारिश की चपेट में हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश और उसके बाद पानी के जमाव के कारण लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोनावाला में पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण शहर में सैलाब आ गया है। इस भारी बारिश के कारण वहां 30 पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिली, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। भारी बारिश के चलते पालघर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश के चलते पुणे के अधारवारी गांव में चट्टान खिसकने से एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली है।

मुंबई नगर निगम के अनुसार आज महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। पूर्वानुमान में मुंबई के कई इलाकों में आज बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। आज गुरुवार को 3 बजे के करीब हाई टाइड का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। लोगों से सतर्क होने की अपील की गई है। भारी बारिश के चलते अंधेरी सब वे भी भर गया है, जिसे अब बंद कर दिया गया है। अलग अलग जगहों पर कई लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिन्हे लगातार रेस्क्यू कर बचाने की कोशिश की जा रही है।