Mirzapur: जेके सीमेंट ने हलिया में दिखाई अपनी गुणवत्ता, राजगीर मिस्रियों को दी जानकारी

Feb 15, 2025 - 20:16
 0
Mirzapur: जेके सीमेंट ने हलिया में दिखाई अपनी गुणवत्ता, राजगीर मिस्रियों को दी जानकारी
फोटो: लोगों को जागरूक करते पदाधिकार

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 15 फरवरी 2025| आशीष तिवारी 

जेके सीमेंट के टेक्निकल मैनेजर रितेश कुमार और सेल्स मैनेजर कृष्णकांत सिंह ने हलिया मिर्जापुर के हलिया बाजार में अभय कंस्ट्रक्शन कंपनी में आयोजित एक कार्यक्रम में जेके प्रोटेक्ट और जेके सुपर सीमेंट के गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेके प्रोटेक्ट सीमेंट के द्वारा ढाले गए छत सीलन प्रवेश नहीं करता है, जो कि अन्य कंपनियों के सीमेंट से बनाए गए छतों में एक आम समस्या है।

टेक्निकल मैनेजर ने डेमो के तौर पर ग्लास में सीमेंट डालकर ऊपर से पानी डालकर दिखाया कि सीमेंट के अंदर पानी नहीं प्रवेश कर पाया। उन्होंने इस सीमेंट के अन्य खूबियों और मजबूती के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने उपस्थित राजगीर मिस्रियों का रजिस्ट्रेशन भी किया।

कार्यक्रम के अंत में, सेल्स और टेक्निकल मैनेजर ने ग्राम प्रधान मतवार लाल बहादुर, हथेड़ा ग्राम प्रधान काशी प्रसाद मिश्रा, और अभय कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर ताराचंद अग्रहरि के हाथों उपस्थित राजगीर मिस्रियों को कंपनी की तरफ से उपहार देकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow