मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसे में 10 की मौत, महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो बस से टकराई
Daily News Mirror
प्रयागराज| 15 फरवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा
प्रयागराज। महाकुंभ मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार की एक बस से टक्कर हो गई, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। यह हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढाई बजे हुआ।
पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि शव निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और सुबह जाकर मृतकों के शव को निकाला जा सका।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दुखद घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेताओं ने अपना दुख व्यक्त किया है।।
What's Your Reaction?