कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, दिल्ली में मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार का रोचक मुकाबला

कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, दिल्ली में मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार का रोचक मुकाबला

डेली न्यूज़ | mirror

नई दिल्ली | सोमवार, 15 अप्रैल 2024

कांग्रेस ने दिल्ली में अपने हिस्से की तीन सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी के राइट हैंड माने जाने वाले पूर्व जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस ने टिकट देकर इस सीट पर लड़ाई रोचक बना दी है। अब कन्हैया कुमार का मुकाबला 2 बार के सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी से होगा। राजनीतिक एक्सपर्ट की मानें तो ये मुकाबला बहुत रोचक होने वाला है क्यों कि अब पूर्वांचली बनाम पूर्वांचली में जंग होनी है, दोनों बिहार के रहने वाले हैं। आपको बता दें की दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट भारत की सबसे घनी आबादी वाला इलाका है और यहां पूर्वांचली, बिहारी और माइग्रेंट्स भरे पड़े हैं, क्यों कि यहां दिल्ली की सबसे ज्यादा अवैध कालोनियां हैं और यहां पर मुस्लिम मतदाता भी 21% हैं। अब यह सीट देश के हाई प्रोफाइल सीटों में माना जा रहा है और सबकी निगाहें इस सीट पर होंगी।