मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: बुलेरो की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत

Nov 5, 2024 - 14:16
 0
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: बुलेरो की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत
मृतक की फाइल फोटो

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 5 नवंबर 2024|आशीष तिवारी

मिर्जापुर, विंध्याचल थाना क्षेत्र के दिनुपुर विजयपुर सोनकर बस्ती में एक दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात बुलेरो के धक्के से पप्पू सोनकर (52) गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

पप्पू सोनकर अपने गांव दिनुपुर विजयपुर से भटेवरा बाजार में सब्जी बेचने गए थे। सब्जी बेचने के बाद वह अपने लिए कुछ सामान खरीद रहे थे, तभी मिर्जापुर की ओर से आ रही बुलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।

ग्रामीणों की सहायता से उन्हें पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक पप्पू सोनकर के परिवार में दो लड़के सूरज सोनकर (25) और रवि सोनकर (15) और चार बेटियां हैं। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.