मिर्जापुर पुलिस ने घर में घुसकर हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को दबोचा

Nov 16, 2024 - 12:40
Nov 18, 2024 - 17:30
 0
मिर्जापुर पुलिस ने घर में घुसकर हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को दबोचा
फोटो घटना का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 16 नवंबर 2024| आशीष तिवारी 

 अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेमरा में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा इलाज के दौरान मृत्यु के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रांशू सिंह उर्फ प्रियांशु सिंह और चन्दन के रूप में हुई है, जो क्रमशः रानीपुर थाना चुनार मीरजापुर और सिरसी थाना अहरौरा मीरजापुर के निवासी हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पीली व सफेद धातू के आभूषण, ₹ 57743 नगद, एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व 08 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AD 9811 भी बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने योजना बद्ध तरीके से गीता देवी की पुत्री का डाक्यूमेन्ट मांगने के बहाने घर में घुसकर गीता देवी को मारकर बेहोस कर आलमारी में रखे गहने व रुपये चोरी कर लिए थे। इसके अलावा, अभियुक्त प्रिंयाशु ने बताया कि उसने अपने दोस्त चन्दन के साथ मिलकर एक लड़की की हत्या की थी, जो थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम शिवराजपुर की निवासी थी।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह थाना अहरौरा, निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी, और उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.