IPL 2025: बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 1 विकेट से हराया
आशुतोष शर्मा की ताबड़तोड़ पारी ने मैच को फिनिश किया
Daily News Mirror
Vizag| 25 March 2025| Shakti Tiwari
विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2025 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल (DC) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 1 विकेट से हराया। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली लखनऊ के 210 रनों के लक्ष्य को हासिल किया।
लखनऊ की शुरुआत जोरदार रही, लेकिन पारी के अंतिम ओवरों में टीम लड़खड़ा गई। निकोलस पूरन ने 30 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली, जबकि मिचेल मार्श ने 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 72 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए लखनऊ के टीम को 8 विकेट पर 209 रनों पर ही रोक दिया। मिचेल स्टार्क ने 3 जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।
दिल्ली की पारी की शुरुआत बेहद खराब हुई, जहां 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिए गए। लेकिन इसके बाद आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली की पारी को संभाला। विपराज निगम गेम चेंजर साबित हुए, उन्होंने मात्र 15 गेंदों पर 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल दिल्ली कैपिटल को वापस मैच में ला खड़ा किया।
आशुतोष शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेलकर मैच को फिनिश किया। इस दौरान आशुतोष ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी इस पारी ने दिल्ली कैपिटल को 1 विकेट से जीत दिलाई।
What's Your Reaction?