मिर्जापुर पुलिस ने युवती से मोबाइल छीनैती करने वाले दो बदमाशों को दबोचा

Mar 13, 2025 - 20:20
 0
मिर्जापुर पुलिस ने युवती से मोबाइल छीनैती करने वाले दो बदमाशों को दबोचा
फोटो: गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम

Daily News Mirror

Mirzapur| 13 March 2025| Sachin Kumar 

मिर्जापुर कटरा कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल छीनैती के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है।

कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि 12 मार्च को भदोही के गोपीगंज के दुर्गा गली पश्चिम मोहाल निवासी अमृता सोनी ने मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दुकान से खरीदारी करते समय ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान मोबाइल छीन ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संगमोहाल पुल के पास मोबाइल छीनैती की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शहर कोतवाली के भटवा पोखरी निवासी सोहेल खान और वासलीगंज घास की गली निवासी समीद खान शामिल हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow