मिर्जापुर में दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी राहुल कुशवाहा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Daily News Mirror
Mirzapur| 14 March 2025| Sachin Kumar
मिर्जापुर में दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है, जब पुलिस ने ताड़केश्वर मंदिर मोड़ के पास से राहुल कुशवाहा नामक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी कुशीनगर के पडरौना थाना क्षेत्र के मटियारवा पूरब टोला का रहने वाला है।
इस मामले में 20 फरवरी को एक व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग बहन बहला फुसलाकर अगवा करने और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।।
What's Your Reaction?