मौसम: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, देश के पश्चिमी और मध्य भारत के इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

मौसम: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, देश के पश्चिमी और मध्य भारत के इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल
सांकेतिक फोटो

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली | 05 जुलाई 2024| अनामिका राय

देश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। पिछले हफ्ते देश में मानसून की एंट्री के बाद से ही दिल्ली समेत कई राज्यों में जमकर बरसात हुई है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने सामान्य समय से 6 दिन पहले ही देश में पहुंचकर पूरे देश को घेर लिया है। हालांकि अभी देश के पश्चिमी भाग में लोगों को बारिश का इंतजार है। अब मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में देश के इन हिस्सों में मूसलाधार बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और देश के कई राज्य भारी बारिश से प्रभावित हैं। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर प्रदेश समेत मध्य भारत में आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है।