स्वच्छता ही सेवा अभियान: हलिया और भटवारी में मैराथन दौड़ का आयोजन, श्वेता ने मारी बाजी

Sep 19, 2024 - 17:32
 0
स्वच्छता ही सेवा अभियान: हलिया और भटवारी में मैराथन दौड़ का आयोजन, श्वेता ने मारी बाजी
फोटो: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्कूल के छात्र एवम छात्राएं

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 19 सितंबर 2024| आशीष तिवारी

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हलिया और भटवारी ग्राम पंचायतों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूली बच्चों ने भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हलिया में आयोजित दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा श्वेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रद्धा और आस्था ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। भटवारी में जगधारी प्रसाद इंटर कालेज के शिवम कुमार, प्रियम कुमार और बृजेश ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस आयोजन में ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में स्वच्छता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow