Big Breaking: मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, पूरे प्रदेश में पुलिस हाई एलर्ट पर

Mar 28, 2024 - 17:14
Mar 28, 2024 - 17:57
 0
Big Breaking: मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, पूरे प्रदेश में पुलिस हाई एलर्ट पर
File Photo

डेली न्यूज़ | mirror 

बांदा | वृहस्पतिवार, 28 मार्च 2024 

मुख़्तार अंसारी की कुछ दिन पहले अचानक आधी रात को तबियत बिगड़ने के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया था, आज सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अति गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसने सायं 8:30 पर दम तोड़ दिया। बाँदा मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था, उन्हें ICU से CCU में शिफ्ट किया गया था। 9 डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी थी पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस प्रकार मुख्तार अंसारी का चैप्टर क्लोज हो चुका है। इसके मद्देनजर प्रदेश में किसी प्रकार की अनहोनी न हो उसके लिए प्रदेश डीजीपी ने पुलिस फोर्स को हाई एलर्ट पर रहने का आदेश जारी किया है।

रात को 2:30 बजे बाँदा अस्पताल पर पहुंचेगा मुख्तार का परिवार फिर रात में ही परिवार के सामने वीडियोग्राफी करा के होगा पोस्ट मार्टम उसके बाद शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा।शव को ले जाने का रूट प्लान तैयार कर लिया गया है, काफिले में शामिल रहेगी 26 गाड़ियां।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow