हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री | जानें पूरा मामला

BJP आलाकमान ने नए मुख्यमंत्री चेहरे से एक बार फिर सबको चौंकाया

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री | जानें पूरा मामला
फोटो: नायब सिंह सैनी

डेली न्यूज़ मिरर

चंडीगढ़ | मंगलवार, 12 मार्च 2024 | शक्तिधर तिवारी

आज हरियाणा के सियासत में काफी हलचल देखने को मिला है, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्वीकार कर लिया। हुआं यूं कि हरियाणा में भाजपा की सहयोगी पार्टी जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया जिससे खट्टर सरकार अल्पमत में आ गई परंतु तुरंत ही निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को अपना समर्थन जाहिर कर दिया जिससे आज एक बार फिर से  राज्य में BJP के नए चेहरे नायब सिंह सैनी जो की OBC समुदाय से आते हैं अब वे नए खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद की सपथ लेंगे और नए सिरे से मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा।

बताया जा रहा है की लोकसभा चुनाओं की सीटों में बंटवारे को लेकर JJP और BJP के बीच ये दरार आई और गठबंधन तोड़ दिया गया। अब इस्तीफा देने का बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोकसभा का चुनाव लड़ते दिखाई देंगे और शायद अब उन्हें केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।