केदारनाथ में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड से अचानक गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, चपेट में आने से 3 यात्रियों की मौत

केदारनाथ में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड से अचानक गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, चपेट में आने से 3 यात्रियों की मौत

Daily News Mirror

देहरादून| 21 जुलाई 2024| तरुण गौनियाल

उत्तराखंड के केदार घाटी में अचानक लैंडस्लाइड होने से बड़े-बड़े पत्थर पैदल यात्री मार्ग पर गिरने लगे जिसकी चपेट में आने से 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री घायल हो गए हैं। 

मानसून के समय में भी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है, तो मानसून कहर भी बरपा रहा है। रविवार सुबह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक भूस्खलन की चपेट में आने से 3 यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के अनुसार इन यात्रियों ने सुबह गौरी कुंड से अपनी यात्रा शुरू की थी। चिड़वासा के पास अचानक भारी भूस्खलन होने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भूस्खलन में दबे अन्य यात्रियों को बचा लिया गया है, जबकि मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।।