बागपत में पिता ने बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो दोनों को उतारा मौत के घाट
Daily News Mirror
Bagpat | 10 March 2025| Roshan Tiwari
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। घटना जोनमाना गांव की है, जहां पुष्पेंद्र नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी दृष्टि और उसके बॉयफ्रेंड बलराम को मार डाला।
पुलिस के अनुसार, पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ शहर गया था, लेकिन समय से पहले घर वापस आया और अपनी बेटी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया। इस पर वह गुस्से में आ गया और उसने दोनों की हत्या कर दी।
बलराम के परिजनों ने इस घटना के पीछे साजिश का आरोप लगाया है और पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।।
What's Your Reaction?