मिर्जापुर: गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक ने पिकप वाहन में मारी टक्कर, छह लोग घायल

मिर्जापुर: गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक ने पिकप वाहन में मारी टक्कर, छह लोग घायल
फोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 14 सितंबर 2024| आशीष तिवारी

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम को एक भीषण हादसा हुआ। गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक ने पिकप वाहन में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें चालक सहित छह लोग घायल हो गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर ट्रक चालक से हाथापाई की और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और घायलों को निजी साधन से उपचार हेतु न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया। घटना में एक घंटे देरी से एंबुलेंस के पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा।

थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने बताया कि हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार हेतु एंबुलेंस से मंडलीय चिकित्सालय भिजवाया गया है। इस हादसे में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।