मिर्जापुर: अदलहाट के बूथ संख्या 376 गोठौरा गांव में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस 

मिर्जापुर: अदलहाट के बूथ संख्या 376 गोठौरा गांव में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस 

डेली न्यूज़ | mirror

मिर्जापुर | बुधवार, 6 अप्रैल 2024 | अजय कुमार पाल

भारतीय जनता पार्टी मण्डल अदलहाट के बूथ संख्या 376 गोठौरा गांव में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने आने वाले लोक सभा में BJP के 400 सीटों के लक्ष्य का संकल्प लेते हुए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुंकार भरी।

 इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अशीष द्विवेदी, मण्डल महामंत्री किसान मोर्चा नवीन दुबे, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष रितेश पांडेय, धरमू, गिरजा सिंह पटेल, जय प्रकाश सिंह, गौतम कुमार सिंह , राम कृपाल सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।