हलिया: अदवा बांध के तीन गेटों को खोलकर 7000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Daily News Mirror
मिर्जापुर| 24 अगस्त 2024| आशीष तिवारी
स्थानीय विकास खंड स्थित अदवा बांध में भारी बारिश होने से बांध में जल स्तर तय सीमा से ज्यादा हो जाने के बाद शुक्रवार की रात को बांध के तीन गेट को 3-3 फीट खोलकर सात हजार क्यूसेक पानी अदवा नदी में निकाला जा रहा है। शनिवार सुबह अवर अभियन्ता सिद्धार्थ यादव ने बताया कि शुक्रवार रात से ही तीनो गेट खोले गए है। बाण सागर से अदवा बांध में पानी छोड़े जाने से बांध का जल स्तर लगातार बढ़ रहा था, इसी को दृष्टिगत देखते हुए बांध के तीन गेट खोल कर पानी को अदवा नदी में छोड़ा गया है। अगस्त माह में बांध के जलस्तर का लक्ष्य 191.70 मीटर है लक्ष्य से अधिक जलस्तर बढ़जाने से पानी को फाटकों के माध्यम से डिस्चार्ज किया जा रहा है।
What's Your Reaction?