मौसम: राजस्थान में पारा ने तोड़ा रिकॉर्ड, UP-MP और दिल्ली में भी बरस रही आग, रेड अलर्ट जारी

May 28, 2024 - 16:34
May 29, 2024 - 15:46
 0
मौसम: राजस्थान में पारा ने तोड़ा रिकॉर्ड, UP-MP और दिल्ली में भी बरस रही आग, रेड अलर्ट जारी
सांकेतिक फोटो

डेली न्यूज़ मिरर

लखनऊ| 28 मई 2024| सचिन मिश्रा 

देश भर में इस साल भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजस्थान के पिलानी में आज अधिकतम तापमान 49° सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर भारत में भी भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आज चुरू में अधिकतम तापमान 50.5° सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि 2019 में अभी तक का सर्वाधिक 50.8° से ज्यादा दूर नहीं है।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी आज गर्मी ने अपना नया रिकॉर्ड बनाते हुए कई जिलों में 47° का टॉर्चर दिया है। आज यूपी के झांसी में 49°, प्रयागराज में 48.5°, वाराणसी में 47.6° और मिर्जापुर-भदोही में 47.5° सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow