सिक्कों से तौले जाते समय तराजू टूटने से हादसे की शिकार हुई BSP उम्मीदवार ऋतु सिंह, सिर में आई गंभीर चोट

सिक्कों से तौले जाते समय तराजू टूटने से हादसे की शिकार हुई BSP उम्मीदवार ऋतु सिंह, सिर में आई गंभीर चोट
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

चंडीगढ़| 28 मई 2024| राहुल कुमार

पंजाब के चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डा. ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई। कल चंडीगढ़ के एक कॉलोनी के पार्टी कार्यकर्ता उन्हें सम्मान में सिक्कों से तौल रहे थे, तभी तराजू की लकड़ी टूटकर गिरने से उनके सिर में चोट लगने से वे बुरी तरह घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ टांके लगाने और प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।