देवरिया में बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला
Daily News Mirror
Deoria| 08 March 2025| Rajan Kumar
उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पिता उदयभान यादव की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटी दीपाली और उसके बॉयफ्रेंड विशेष को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के अनुसार, उदयभान यादव अपनी बेटी दीपाली के अफेयर का विरोध करते थे। इसी कारण दीपाली ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई। रात के अंधेरे में दीपाली ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और दोनों ने मिलकर उदयभान यादव की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?