छठ महापर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने पूरा किया पर्व

Nov 8, 2024 - 17:19
 0
छठ महापर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने पूरा किया पर्व
फोटो सूर्य देव को अर्ग देती महिलाएं

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 8 नवंबर 2024|दिलीप दुबे 

ड्रमंडगंज छठ महापर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख-सौभाग्य की मंगलकामना की। क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान भास्कर को अर्घ्य निवेदित किया।

इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने छठगीत गाकर भक्तिमय वातावरण बनाया। घाटों पर पुलिस तैनात रही ताकि व्रती महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सेमरा कलां गांव में छठ पर्व के लिए नदी के तट पर सीढ़ियों का निर्माण करवाने के लिए समाजसेवी रमेश केशरी की प्रशंसा की गई।

पूजन अर्चन के बाद व्रती महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद खिलाया और छठ महापर्व की बधाई दी। इस पावन पर्व के अवसर पर लोगों ने परिवार के सुख-सौभाग्य और समृद्धि की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.