Mirzapur News: हलिया में भयानक सड़क दुर्घटना, बोलेरो पलटने से 6 लोग घायल

Feb 4, 2025 - 20:21
 0
Mirzapur News: हलिया में भयानक सड़क दुर्घटना, बोलेरो पलटने से 6 लोग घायल
फोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 04 फरवरी 2025| आशीष तिवारी

हलिया के अदवा हलिया मार्ग पर हथेडा गांव में मंगलवार को एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई। मध्य प्रदेश से हलिया आ रही एक बोलेरो अचानक चालक के ब्रेक लगाने पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घायल मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं। वहीं इस हादसे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow