मिर्जापुर: स्कूटी से गांजा तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 8 लाख का गांजा बरामद

Mar 27, 2025 - 07:44
 0
मिर्जापुर: स्कूटी से गांजा तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 8 लाख का गांजा बरामद
फोटो: पुलिस गिरफ्त ने धरे गए तस्कर

Daily News Mirror

Mirzapur| 27 March 2025| Ashish Tiwari 

मिर्जापुर पुलिस ने मंगलवार की रात लालगंज के वस्तरा पांडे गांव के पास से दो अंतरराज्यीय तस्करों को धर दबोचा, जो स्कूटी से गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 22 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। तस्करों ने इस काम के लिए 5 दिन पहले ही नई स्कूटी खरीदी थी। 

पकड़े गए तस्करों में विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कलना गांव निवासी गायत्री प्रसाद उर्फ जय बिंद और प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी उमेश कुमार बिंद शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों तस्कर उड़ीसा के सारी टोली नामक स्थान से गांजा खरीदकर स्कूटी में छुपा कर ला रहे थे और उसे प्रयागराज के मेजा ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्कर गायत्री प्रसाद के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अलग-अलग थानों में कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं।

एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow