UP में एक बार फिर होगी भाजपा-सपा की टक्कर; इन 9 सीटों पर उपचुनाव जल्द

Jun 13, 2024 - 11:11
Jun 13, 2024 - 14:10
 0
UP में एक बार फिर होगी भाजपा-सपा की टक्कर; इन 9 सीटों पर उपचुनाव जल्द

डेली न्यूज़ मिरर

लखनऊ| 13 जून 2024| मयंक त्रिवेदी

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों ने भाजपा को करारा झटका दिया है। परंतु ये समाजवादी पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला परिणाम रहा है। अब लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और सपा दोनों के लिए उपचुनाव एक इम्तिहान की तरह होगा। लोकसभा चुनाव में यूपी के 9 विधायक अब सांसद बनने के बाद विधायकी से इस्तीफा देने में लगे हैं। अब उनकी खाली हुई सीट पर प्रत्याशी को लेकर मंथन होगा और ये 9 सीटें जीतकर आने वाले चुनाव के लिए संदेश देना भी जरूरी होगा। इसलिए ये उपचुनाव दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है।

इन खाली हुए 9 सीटों में से 4 सपा और 5 भाजपा के पास था। ऐसे में भाजपा सपा वाले 4 सीटों को जीतकर कमबैक करना चाहेगा वहीं सपा अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रख अपनी लहर कायम रखना चाहेगा।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव:

1- मैनपुरी की करहल सीट 

2- फैजाबाद की मिल्कीपुर सीट

3- अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट 

4- मुरादाबाद की कुंदरकी सीट

5- अलीगढ़ की खैर सीट

6- गाजियाबाद की सदर सीट

7- प्रयागराज की फूलपुर सीट

8- मिर्जापुर की मझवा सीट

9- मीरापुर विधानसभा सीट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow