मिर्जापुर: हलिया में बाइक दुर्घटना में दो की मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर
मिर्जापुर, 28 मई 2025: हलिया थाना क्षेत्र के बैधा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, सोनगढ़ा गांव के नौडिहवा बस्ती निवासी 22 वर्षीय कृष्ण मुरारी और 38 वर्षीय राम जनम एक ही बाइक पर सवार होकर हलिया बाजार से लौट रहे थे। बाइक की सर्विस कराने के बाद वे कृष्ण मुरारी के भाई धीरज की ससुराल सिलहटा गए थे। दोपहर में वापसी के दौरान बैधा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. रविराज ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण मुरारी अविवाहित थे, जबकि राम जनम के दो बेटे और चार बेटियां हैं, जो सभी अविवाहित हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
What's Your Reaction?