भदोही के सांसद डॉ विनोद बिंद ने नितिन गडकरी को सौंपा पत्र, जंगीगंज से धनतुलसी मार्ग को फोर लेन करने की मांग

डेंगुरपुर धनतुलसी गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण को लेकर भी की बात

Mar 21, 2025 - 12:16
 0
भदोही के सांसद डॉ विनोद बिंद ने नितिन गडकरी को सौंपा पत्र, जंगीगंज से धनतुलसी मार्ग को फोर लेन करने की मांग
फोटो: भदोही सांसद नितिन गडकरी को पत्र सौंपते हुए

Daily News Mirror

Bhadohi | 21 March 2025| Roshan Tiwari

नई दिल्ली। भदोही के सांसद डॉ विनोद बिंद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और संसदीय क्षेत्र भदोही के अंतर्गत एन•एच- 19 प्रयागराज- वाराणसी मार्ग के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा।

डॉ विनोद बिंद ने नितिन गडकरी को बताया कि जंगीगंज से कोनिया क्षेत्र के डेंगूरपुर तक 30 किलोमीटर के इस रास्ते को फोरलेन करने से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, कोनिया क्षेत्र के डेंगूरपुर धनतुलसी में गंगा नदी पर पीपा पुल के स्थान पर स्थाई पुल का निर्माण करने से क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा।

डॉ विनोद बिंद ने बताया कि उन्होंने नितिन गडकरी को भदोही जनपद की पौराणिक महत्ता और पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर विचार साझा किए। सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी के नजदीक डेंगुरपुर धनतुलसी गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण कराने से विंध्य क्षेत्र और मैहर काशी से जनपद के जुड़ाव और पर्यटन रोजगार के अवसर को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

नितिन गडकरी ने मांग पत्र को लेते हुए कहा कि जल्द से जल्द इनपर कार्य योजना मंगवा कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow