भदोही में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन के धक्के से ससुर-दामाद की मौत

Oct 13, 2024 - 10:02
 0
भदोही में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन के धक्के से ससुर-दामाद की मौत
फोटो: सामुदायिक भवन में पहुंची भारी भीड़

Daily News Mirror

भदोही| 12 अक्टूबर 2024| 2:30 PM| रोशन तिवारी

गोपीगंज थाना क्षेत्र के किसुनदेवपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो के धक्का मार देने से बाइक सवार असंतुलित होकर डिवाइडर में जा भिड़े।

मृतकों में 52 वर्षीय फारुख गुड्डू और उनके 40 वर्षीय दामाद नूरआलम राइन शामिल हैं। दोनों बाइक से जंगीगंज की ओर जा रहे थे। वे फल का व्यापार करते थे और उसी सिलसिले में जंगीगंज जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहम्मद फारूक को एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं, जबकि नूर आलम को एक वर्ष का अबोध पुत्र है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow