वृंदावन में युवक ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद का ऑपरेशन किया, हालत गंभीर
प्लास्टिक के धागे से खुद ही 11 टांके भी लगा डाले
Daily News Mirror
Lucknow| 21 March 2025| Sachin Mishra
उत्तर प्रदेश के वृंदावन से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है, जहां एक 30 वर्षीय युवक राजा बाबू ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर अपने पेट का ऑपरेशन खुद ही कर डाला। इसके बाद उसने प्लास्टिक के धागे से खुद ही 11 टांके भी लगा लिए।
राजा बाबू को कुछ दिनों से पेट में दर्द की शिकायत रहती थी। उसने यूट्यूब पर कुछ वीडियो देखे और फिर उसने अपने पेट का ऑपरेशन करने का ठान लिया। उसने मेडिकल स्टोर से जरूरी उपकरण, बेहोश करने का इंजेक्शन, टांके लगाने के लिए चीजें आदि खरीद कर ले आए और खुद ही डॉक्टर बनकर अपना ही ऑपरेशन कर डाला।
ऑपरेशन के बाद राजा बाबू की तबियत काफी बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर हाथ खड़े कर दिए और उसे फौरन आगरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
राजा बाबू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच लटका हुआ है। यह घटना एक बार फिर से यह साबित करती है कि यूट्यूब पर उपलब्ध जानकारी का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए और किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
What's Your Reaction?