नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने दी शुभकामनाएं

Nov 21, 2025 - 13:45
 0
नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने दी शुभकामनाएं
फोटो: नीतीश कुमार दसवीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

Daily News Mirror| Bihar News 

पटना (21 November 2025): गुरुवार, 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ ली। उनके साथ एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई नेताओं ने मंत्रिपद संभाला। समारोह में बीजेपी शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का गरिमा और अधिक बढ़ गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक, शिक्षाविद एवं पटना सेंट्रल स्कूल सहित सैकड़ों शैक्षणिक संस्थानों के संस्थापक आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत उन्होंने सभी नव-शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं और बिहार के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा भी प्रदान की।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow