बसंतपंचमी पर हलिया में भव्य मेले का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

Feb 3, 2025 - 21:50
 0
बसंतपंचमी पर हलिया में भव्य मेले का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन
फोटो: मेलास्थल से

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 03 फरवरी 2025| आशीष तिवारी 

हलिया, मिर्जापुर: बसंतपंचमी के पावन पर्व पर हलिया मिर्जापुर के अहूगी कला गांव में स्थित हनुमान मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी का दर्शन पूजन किया।

इस मेले का आयोजन हर वर्ष बसंतपंचमी के पर्व पर किया जाता है, और यहां आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में आते हैं। इस वर्ष भी मेले में स्थानीय व्यंजनों की दुकानें, खेल-खिलौने की दुकानें, और अन्य मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मेला एक सामाजिक और सांस्कृतिक अवसर के रूप में भी महत्वपूर्ण है। ब्रह्मूरत मिश्रा, पप्पू मिश्रा, आशुतोष विकास, कैलाश मिश्रा, और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बसंत पंचमी के पर्व पर यहां मेले का आयोजन होता है, और आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में आते हैं।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा अर्चना की, और क्षेत्र के विकास व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow