यूपी के सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल
कार सवार लोग छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे
Daily News Mirror
सोनभद्र| 03 फरवरी 2025| रुद्र मिश्रा
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली गांव के पास हुआ। बताया जा रहा कार सवार लोग छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, एक बेकाबू ट्रेलर अचानक से अपना लेन बदलकर डिवाइडर तोड़ दूसरी ओर उल्टे दिशा में आ गया, जहां सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
घायलों को चोपन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में मारे गए लोगों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेलर के चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक की शिनाख्त सनाउल्लाह (40) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का रहने वाला है। दूसरे मृतक रवि मिश्रा छत्तीसगढ़ पुलिस में थे।
What's Your Reaction?