Mahakumbh 2025: सीएम योगी के सख्त निर्देश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने का आदेश

मिर्जापुर और चित्रकूट प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश

Jan 30, 2025 - 10:51
 0
Mahakumbh 2025: सीएम योगी के सख्त निर्देश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने का आदेश
फोटो: योगी आदित्यनाथ (CM, UP)

Daily News Mirror

लखनऊ| 30 जनवरी 2025| सचिन मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेले को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने का आदेश दिया है।

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि महाकुंभ मेले में हर रास्ते पर निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने मिर्जापुर और चित्रकूट प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीजी और मुख्य सचिव आज मेला क्षेत्र का दौरा करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

इसके अलावा, सीएम योगी ने ज्यादा ट्रेन और बस के संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मेला क्षेत्र में यातायात रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने VIP प्रोटोकॉल खत्म करने के आदेश भी दिए हैं।

सीएम योगी ने भगदड़ की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने का भी आदेश दिया है। जस्टिस हर्ष कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक कमिटी आज क्षेत्र का दौरा करेगी। सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow