भदोही में तेज रफ्तार कार का कहर: दो लोगों की मौत, कार चालक फरार
Daily News Mirror
भदोही| 30 जनवरी 2025| रोशन तिवारी
औराई। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा औराई इलाके में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान प्रेमचंद यादव (62) और उनके मित्र हृदय नारायण यादव (61) के रूप में हुई है। वे दोनों भदोही शहर स्थित एक कंपनी में अपनी ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि कार चालक ने अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दी और फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?