मिर्जापुर में हैवान पति की शर्मनाक हरकत: पत्नी के प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाला, आरोपी गिरफ्तार

Jan 28, 2025 - 07:54
 0
मिर्जापुर में हैवान पति की शर्मनाक हरकत: पत्नी के प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाला, आरोपी गिरफ्तार
फोटो: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अजय

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 28 जनवरी 2025| आशीष तिवारी 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हैवान पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत की है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पत्नी के प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डालने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा मामला मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी को पति-पत्नी में मामूली कहासुनी होने पर पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डालकर जला दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसके पिता ने उसे जिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

महिला की ननद ने 25 जनवरी को आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति अजय को 26 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़ित महिला के पिता फूलचंद ने बताया कि उनकी बेटी के पति ने गर्म चिमटे से गुप्तांगों को आगे पीछे से जला दिया है। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को अस्पताल ले जाओ, नहीं तो वह मर जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की जान बच गई है और अब वह अस्पताल में भर्ती है।

सीओ मंजरी राव ने बताया कि थाना चील्ह पुलिस को महिला की भाभी ने नामजद आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि पति ने चिमटे से गुप्तांग को जला दिया है, जिससे गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow