मिर्जापुर: पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार, अवैध तमंचा और 32 गोवंश बरामद

मुठभेड़ में 2 गो-तस्करों के पैर में लगी गोली, इलाज जारी

Jan 21, 2025 - 17:29
Jan 21, 2025 - 17:39
 0
मिर्जापुर: पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार, अवैध तमंचा और 32 गोवंश बरामद
फोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 21 जनवरी 2025| आशीष तिवारी 

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध तमंचा, कारतूस, एक स्विफ्ट कार, एक ट्रक कंटेनर और 32 गोवंश बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अब्बू सहमा और महबूब आलम के रूप में हुई है। उन्हें पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।

फोटो: मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर 

पुलिस के अनुसार, थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम रानीबाग के पास दौराने पुलिस मुठभेड़ में दो गो-तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, एक स्विफ्ट कार, एक ट्रक कंटेनर और 32 गोवंश बरामद किए गए हैं।

इस मामले में थाना अदलहाट में अभियोग दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर "सोमेन बर्मा" ने अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। लोगों ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से गो-तस्करों में खौफ पैदा होगा और उन्हें अपने अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए मजबूर किया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow