Mahakumbh 2025: मेला में आग लगने की घटना पर जाँच कमेटी गठित, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Jan 20, 2025 - 16:30
Jan 20, 2025 - 16:30
 0
Mahakumbh 2025: मेला में आग लगने की घटना पर जाँच कमेटी गठित, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
फोटो: सीएम योगी आदित्यनाथ

Daily News Mirror

प्रयागराज| 20 जनवरी 2025| आशीष तिवारी

महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक जाँच कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी आग से हुए नुकसान का आकलन करेगी और यह भी पता लगाएगी कि सिलेंडर कैसा था और उसकी क्या क्वालिटी थी।

मुख्यमंत्री ने दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए सख़्त निर्देश दिए हैं। जाँच कमेटी 2 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस बीच, महाकुंभ में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से गैस सुरक्षा को लेकर अनाउंसमेंट शुरू कर दी गई है। लोगों को एलपीजी सिलिंडर के प्रयोग को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

महाकुंभ मेला के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। मेला क्षेत्र में आग बुझाने के लिए अतिरिक्त उपकरण और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow