RO/ARO और UPP कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी संख्या में छात्रों का हल्ला बोल

पुनः परीक्षा की मांग को लेकर UPPSC भवन और लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

Feb 23, 2024 - 09:21
Feb 23, 2024 - 09:36
 0
RO/ARO और UPP कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी संख्या में छात्रों का हल्ला बोल

डेली न्यूज मिरर

प्रयागराज, 23 फरवरी 2024

RO/ARO और पुलिस भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक को लेकर आज करीब 20 से 25 हजार छात्र आयोग कार्यालय पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा। भारी संख्या में छात्रों के पहुंचने पर प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए चाक चौबंद व्यवस्था रखी हुई है जिससे किसी अराजकता को रोका जा सके। वहीं छात्रों ने भी भारी संख्या में पहुंचकर बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को आयोग व सरकार के सामने रखा। छात्रों की मांग है की 11 फरवरी को हुई परीक्षा रद्द कर के नए सिरे से पुनः परीक्षा कराई जाय तभी जा के सबके साथ न्याय होगा।

  वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी पेपर लीक को लेकर हजारों छात्र लखनऊ के इको गार्डन पहुंचे और उन्होंने भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए पुनः परीक्षा की मांग सरकार के सामने रखी।

प्रयागराज और लखनऊ से आंदोलन की कुछ तस्वीरें : 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow