मिर्जापुर: वायरल होने की सनक में लड़कियों ने ऑटो ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटा, मुकदमा दर्ज

प्रियांशी और प्रिया पांडे नाम की लड़कियों पर मुकदमा दर्ज

Jan 15, 2025 - 09:37
Jan 15, 2025 - 10:10
 0
मिर्जापुर: वायरल होने की सनक में लड़कियों ने ऑटो ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटा, मुकदमा दर्ज
फोटो: ऑटो ड्राइवर की पिटाई करती लड़की

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 15 जनवरी 2025| रोशन तिवारी 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ऑटो ड्राइवर को लड़की द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब ड्राइवर ने लड़कियों से किराया मांगा, तो एक लड़की ने बीच सड़क पर उसे पीटा और उसके पैरों में गिरकर माफी मांगने के लिए कह दिया। इस दौरान दूसरी लड़की वीडियो बना रही थी।

पीड़ित ड्राइवर विमलेश कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को प्रियांशु पांडे और प्रिया पांडे नामक दो लड़कियां उनकी ऑटो में बैठी थीं। जब ड्राइवर ने 30 रुपये का किराया मांगा, तो लड़कियों ने मना कर दिया और कहा कि वे छात्राएं हैं, इसलिए वे किराया नहीं देंगी। इसके बाद दोनों ने ड्राइवर से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और एक लड़की ने उसे पीटना शुरू कर दिया। दूसरी लड़की वीडियो बना रही थी। फिर उस लड़की ने पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और वायरल कर दिया।

वीडियो में लड़की कह रही है कि ऑटो ड्राइवर विमलेश कुमार शुक्ला ने उससे अश्लील बातें कीं, जिसके बाद उसने उसे पीटा और गालियाँ दीं। वीडियो में यह कहा गया कि किराया ना देने का कोई मुद्दा नहीं था। इस मामले पर कटरा कोतवाली थाना के एसएचओ ने फोन पर बताया कि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow