मिर्जापुर में दिव्यांग जन सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, 145 दिव्यांगों को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया
Daily News Mirror
मिर्जापुर| 13 फरवरी 2025| आशीष तिवारी
मिर्जापुर। हलिया मिर्जापुर के स्थानीय विकास खंड परिसर में गुरुवार को दिव्यांग जन सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने भाग लिया और दिव्यांग जनों को संबोधित किया।
इस शिविर में मिर्जापुर जिले से आई टीम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में पंजीकरण किया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांग रजिस्ट्रेशन, समाज कल्याण, उपकरण रजिस्ट्रेशन, पंजियन टीम ने भाग लिया। इस दौरान 7 लोगों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी में पंजियन कराया, जबकि 35 लोगों का डाटा सेव किया गया और 66 लोगों का ऑफ लाइन आवेदन प्राप्त किया गया।
इसके अलावा, 145 दिव्यांग जनों को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया, जिन्हें आर्थिक अनुसंधान की सहयोग से आयोजित शिविर में लाया गया और उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया। जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्सक अमित यादव, मफत महेंद्र, दिरसाद, कमाल, अहमद, अनिल कुमार, व आर्थिक अनु संधान तरफ से आए समन्वयक मानेन्द्र बहादुर सिंह, विवेक सिंह, विनय सिंह, गौरी देवी और अन्नू सिंह ने भाग लिया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांग जन सशक्तिकरण शिविर का आयोजन दिव्यांग जनों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में दिव्यांग जनों को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस शिविर के आयोजन से दिव्यांग जनों में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह शिविर उनके लिए बहुत उपयोगी है और इससे उन्हें अपने जीवन में सुधार करने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?