केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर कस सकता है शिकंजा, स्वाति मालीवाल ने 13 मई को उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर तोड़ी चुप्पी

May 16, 2024 - 18:11
 0
केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर कस सकता है शिकंजा, स्वाति मालीवाल ने 13 मई को उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर तोड़ी चुप्पी
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 16 मई, 2024| नितेश झा 

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर उनके साथ हुए बदसलूकी पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया की 13 मई की रात उनके साथ क्या क्या हुआ था। आज मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा दिया है। उन्होंने बीजेपी से खास अनुरोध किया है कि इस मुद्दे पर भाजपा राजनीति न करे। स्वाति ने अपने बयान में बताया की केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने उस रात उनके साथ मारपीट की थी।

स्वाति ने ढाई पन्नों के बयान में केजरीवाल को लेकर कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई हैं। अब उम्मीद है कि विभव कुमार पर दिल्ली पुलिस जल्दी ही एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और कार्यवाही कर सकती है। दिल्ली पुलिस को बयान दर्ज कराने के बाद स्वाति मालीवाल को उम्मीद है कि विभव कुमार पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow