मिर्जापुर में राजा भैया की एंट्री से एनडीए में बढ़ी टेंशन, अनुप्रिया के खिलाफ क्षत्रिय समाज को एकजुट करने में लगे जनसत्ता दल के कार्यकर्ता

May 23, 2024 - 04:10
 0
मिर्जापुर में राजा भैया की एंट्री से एनडीए में बढ़ी टेंशन, अनुप्रिया के खिलाफ क्षत्रिय समाज को एकजुट करने में लगे जनसत्ता दल के कार्यकर्ता

डेली न्यूज़ मिरर

मिर्जापुर| 23 मई, 2024| सचिन मिश्रा

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के बाद बचे हुए दो चरणों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के तीखे हमले के बाद मिर्जापुर की सियासत गरमा गई है। प्रतापगढ़ से शुरू सियासी रार अब मिर्जापुर तक पहुंच गई है। अब यूपी में एक नए घमासान होने के आसार बढ़ गए हैं।

आपको बता दें कि 18 मई को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बिना नाम लिए राजा भैया पर जमकर निशाना साधा था फिर उसके बाद राजा भैया ने भी इस पर पलटवार करते हुए अनुप्रिया को जवाब दिया था। अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल के नेता और कार्यकर्ता अनुप्रिया पटेल के खिलाफ मिर्जापुर में डेरा डाल चुके हैं और मिर्जापुर लोकसभा सीट से अनुप्रिया को हराने के लिए अपना जोर लगा रहे हैं। प्रतापगढ़ में दिया गया बयान अब अनुप्रिया बनाम राजा भैया हो चुका है। राजा भैया की फौज अब मिर्जापुर के सियासी पिच पर उतर कर अनुप्रिया को हराने की मुहिम में लग चुके हैं। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन किसपर भारी पड़ता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow