पवन सिंह पर बीजेपी ने लिया बड़ा फैसला, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए किए गए निष्कासित

पवन सिंह पर बीजेपी ने लिया बड़ा फैसला, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए किए गए निष्कासित
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

पटना| 22 मई, 2024| नितेश झा

भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पवन सिंह काराकाट संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा भी वहीं से चुनावी मैदान में हैं। पार्टी ने उन्हें दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश के तहत निष्कासित किया है।

भारतीय जनता पार्टी के बिहार इकाई के अरविंद शर्मा ने एक पत्र में लिखा है कि पवन सिंह लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो पार्टी की छवि को धूमिल कर रहा है और अनुशासन के तहत कार्रवाई की है। इसके आधार पर पार्टी ने उन्हें दल विरोधी कार्य के लिए निष्कासित किया है।

पहले से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह नाम वापस नहीं लेते हैं, और इसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने का फैसला कर सकती है। इसके संकेत तब मिले थे जब बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ बयान दिया था। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 17 मई से पहले थी, और उन्होंने कहा था कि अगर वे अपना नाम वापस नहीं लेते तो उनपर कार्यवाही की जायेगी।