औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बंदीपट्टी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

Apr 1, 2024 - 13:04
 0
औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बंदीपट्टी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

डेली न्यूज़ | mirror

भदोही | 1 अप्रैल 2024 | जितेंद्र कुमार पांडेय

आज प्राथमिक विद्यालय बंदीपट्टी में कक्षा 5 के छात्रों को प्रधानाध्यापक प्रवीण उपाध्याय द्वारा कक्षा में क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान लाने पर पुरस्कृत किया गया। पांचवीं कक्षा के परिणामों में प्रथम स्थान किरण यादव, द्वितीय स्थान आयुष सिंह तथा तृतीय स्थान अंकिता यादव ने प्राप्त किया। आदर्श छात्र का पुरस्कार आदित्य यादव को दिया गया। 

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रवीण उपाध्याय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापक राजू कुमार बिंद, कमलेश कुमार, सबा फिरदौस, अनूप पाठक, अनिल कन्नौजिया, वीरेंद्र कुमार एवम अभिवावकगण उपस्थित रहे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow