भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ऐलान, बिहार के काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, आसनसोल से लौटाया था BJP का टिकट

Apr 10, 2024 - 12:23
Apr 10, 2024 - 12:25
 0
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ऐलान, बिहार के काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, आसनसोल से लौटाया था BJP का टिकट
File Photo

डेली न्यूज़ | mirror

पटना | बुधवार, 10 अप्रैल 2024 

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने आज ट्विटर(X) पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भाजपा ने पवन सिंह को बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट देकर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, परंतु पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। उसके कुछ दिनों बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था की वे चुनाव जरूर लड़ेंगे क्योंकि उन्होंने अपनी मां से वादा किया है पर उन्होंने ये नही बताया था की वे कहां से और किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लडेंगे। अब आज पवन सिंह ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

आपको बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर NDA से उपेंद्र कुशवाहा और दूसरी ओर महागठबंधन के राजाराम कुशवाहा मैदान में हैं। अब पवन सिंह के वहां से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद काराकाट सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow