पवन सिंह के सपोर्ट में आए खेसारी लाल, बोले शेर अकेले मैदान में है उसको किसी के सहारे की जरूरत नहीं

May 26, 2024 - 14:50
May 26, 2024 - 14:52
 0
पवन सिंह के सपोर्ट में आए खेसारी लाल, बोले शेर अकेले मैदान में है उसको किसी के सहारे की जरूरत नहीं

डेली न्यूज़ मिरर

पटना| 26 मई, 2024| नितेश झा 

लोकसभा चुनाव के अंतिम यानि सातवें चरण में बिहार के हॉट सीट में से एक काराकाट पर मतदान होना है। जहांपर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक कर विपक्षी दलों की नींद हराम कर दी है। भोजपुरी के एक और स्टार खेसारी लाल यादव अब पवन सिंह के समर्थन में खुलकर आ गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शेर अकेले मैदान में है उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। खेसारी ने कहा राजनीतिक दल का सहारा वे लेते हैं जो कमजोर होते हैं, पवन सिंह को किसी पार्टी की जरूरत नहीं है।

पवन सिंह को बीजेपी से निकाले जाने के सवाल पर खेसारी ने कहा पवन सिंह शेर हैं और वे अकेले चुनाव जीतेंगे। पवन सिंह के समर्थन में मैं भी काराकाट जाऊंगा और रोड शो से लेकर हेलिकॉप्टर शो करूंगा। खेसारी ने पवन सिंह को बिहार का शेर और राजा बताया। बोले सब जनता उनके साथ है और वे भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। आपको बता दें कि एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से मैदान में हैं जिसके बाद अब काराकाट में लड़ाई दिलचस्प हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow