Bhadohi news: जिले में खुलेगा मंडल का पहला मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

विद्यालय के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था पीडब्लयूडी मिर्जापुर को नामित किया गया

Nov 28, 2024 - 13:43
 0
Bhadohi news: जिले में खुलेगा मंडल का पहला मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
प्रतीकात्मक फोटो

Daily News Mirror

भदोही| 28 नवंबर 2024| रोशन तिवारी 

जिले में मंडल का पहला मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय खुलने जा रहा है, जो आदर्श कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर और डायट परिसर में स्थापित किया जाएगा। इस विद्यालय का निर्माण लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी, और यहां पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक लैब समेत अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय में कम से कम दो हजार बच्चों का प्रवेश होगा।

विद्यालय की योजना के अनुसार, यहां प्री-प्राइमरी (बाल वाटिका) के साथ 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर फोकस किया जाएगा। विद्यालय में विभिन्न सुविधाएं होंगी, जिनमें स्मार्ट क्लास, स्किल हब सेंटर, कंपोजिट विज्ञान गणित प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और लैंग्वेज लैब शामिल हैं। इसके अलावा, विद्यालय में पुस्तकालय, खेल का मैदान और ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हॉल की सुविधा भी होगी।

विद्यालय के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था पीडब्लयूडी मिर्जापुर को नामित किया गया है। विद्यालय का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा और इसका उद्घाटन अगले वर्ष किए जाने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow