अखिलेश यादव मध्यप्रदेश में तो अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में मारी बाजी, जानें पूरी कहानी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी की बात बन गई है। सीट बंटवारा का फार्मूला भी तय हो चुका है, साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कई राज्यों में सहमति बनी है

Feb 22, 2024 - 17:17
Feb 22, 2024 - 17:20
 0
अखिलेश यादव मध्यप्रदेश में तो अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में मारी बाजी,  जानें पूरी कहानी
फाइल फोटो

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली (22 फरवरी 2024)

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी संग्राम में कूदने के लिए फिर एकबार विपक्षी पार्टियां एक पटल पर INDIA गठबंधन के तले आ रहे हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई। वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी मुताबिक दिल्ली में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बात बन गई है। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के खाते में 17 सीटें गई है तो वहीं समाजवादी पार्टी एवं अन्य के खाते में कुल 63 सीटें गई है। वहीं समाजवादी पार्टी को कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी एक सीट देगी।

आम आदमी पार्टी ने गुजरात समेत इन राज्यों में मारी बाजी

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बात बन गई है और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय हो चुकी है। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्लीे में आम आदमी पार्टी 4 सीटों साउथ, नार्थ वेस्ट, वेस्ट और नई दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस 3 सीटों चांदनी चौक, ईस्ट और नार्थ ईस्ट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गुजरात की 2 सीट कांग्रेस आम आदमी पार्टी को देगी।

सूत्रों के मुताबिक गुजरात की भरूच और भावनगर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। चंडीगढ़ की सीट आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दे दी है। गोवा में आम आदमी पार्टी ने साउथ गोवा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन अब आम आदमी पार्टी यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ेगी, कांग्रेस हरियाणा की 1 सीट आम आदमी पार्टी को देगी।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist